ऑस्टिन: अमेरिकी अभिनेत्री लीना डनहम का कहना है कि सोशल मीडिया पर विवादों से दूर रहना आसान नहीं है।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, शनिवार को एक पैनल चर्चा में 31 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर खुद को विवादों से दूर रखने की कोशिश करती है।
अतीत में विवादों में रहने और फिर माफी मांगने जैसी बातों का जिक्र करते हुए डनहम ने स्वीकार किया कि सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाना एक चलन सा बन गया है।
अभिनेत्री ने कहा, “ऐसे लेख सामने आते हैं, जिसमें कहा जाता है, लीना डनहम उस चीज के लिए 87वीं बार माफी मांगी, लेकिन मैं ऐसे ही पली-बढ़ी हूं।”
उन्होंने कहा, “हम कोशिश करते हैं और असफल होते हैं। हमें लगता है कि समस्या दूसरे एंगल से है और हम समझदार होते हैं।”
अभिनेत्री ने मजाक में कहा कि करीब 19 लोग उन्हें ट्वीट करने से रोकने के लिए तैयार थे और कई को इसके लिए पैसे दिए गए थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
मैजिकम में बर्लिन की जादू की छिपी हुई दुनिया को जानें
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे