मुंबई| बुसान फिल्म महोत्सव में अपनी अगली फिल्म ‘जू’ के विश्व प्रीमियर के लिए उत्साहित अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि प्रयोगात्मक सिनेमा की ओर उनका हमेशा से रुझान रहा है।
श्लोक शर्मा द्वारा निर्देशित और अनुराग कश्यप द्वारा निर्मित ‘जू’ अक्टूबर में आयोजित होने वाले बुसान महोत्सव के एशियन सिनेमा वर्ग के लिए चयनित हुई है।
फिल्म में शशांक अरोड़ा भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी ड्रग एडिक्ट किशोरों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है।
इस बारे में श्वेता ने कहा, “मैं हमेशा ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती थी, जो महत्वपूर्ण हों।”
उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से प्रयोगात्मक सिनेमा का हिस्सा बनना चाहती थी और इस फिल्म ने मुझे यही मौका दिया है।”
श्वेता ने कहा, “श्लोक ऐसे निर्देशक हैं, जिन्होंने मेरी पहली फीचर फिल्म की शूटिंग की, लेकिन दुर्भाग्यवश यह विभिन्न कारणों से फंस गई, जिसके बाद वह मेरे साथ दूसरी फिल्म बनाना चाहते थे।”
उन्होंने कहा, “हमने ‘हरामखोर’ की रिलीज के तुरंत बाद शूटिंग शुरू कर दी। मुझे ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना पसंद है, जो नए चलन स्थापित करे। यह पहली फिल्म है जिसकी शूटिंग आईफोन से हुई है, जो बेहद दिलचस्प है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।