मुंबई: अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह अगले साल दो अलग-अलग अवतार में नजर आएंगी।
चित्रांगदा फिल्म ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ और अभिनेता सैफ अली खान अभिनीत फिल्म ‘बाजार’ में नजर आने वाली हैं।
चित्रांगदा दोनों फिल्मों में बिल्कुल अलग किरदार निभाने के लिए उत्सुक हैं।
चित्रांगदा ने कहा, “कलाकार के रूप में निश्चित रूप से ऐसे विविध भूमिकाएं निभाना बेहद रोमांचक है। ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ राजस्थान की पृष्ठभूमि में फिल्माई गई है, जबकि ‘बाजार’ एक कॉर्पोरेट फिल्म है।
अभिनेत्री ने कहा कि दोनों ही फिल्मों का विषय एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’