मुंबई: अभिनेत्री कैटरीना कैफ का कहना है कि अच्छा भोजन उनके चेहरे पर खुशी ले आता है। कैटरीना ने कहा, “खाना मुझे लुभाता है। अच्छे भोजन से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।”
द टाइम्स ऑफ इंडिया के ‘फ्लर्टविथ योरसिटी’ के अभियान के तहत कैटरीना ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरू में अपने खाद्य रहस्यों को साझा किया।
जब मुंबई और दिल्ली की बात आती है, तो कैटरीना को स्ट्रीट फूड बहुत पसंद है।
उन्होंने कहा, “मैं स्ट्रीट फूड के लिए मरती हूं। मुझे लगता है कि दिल्ली में आपके लिए कई विकल्प हैं। वहां बंगाली मार्केट की चाट, कबाब से लेकर चांदनी चौक के परांठे हैं। मैं सबकुछ खाना चाहती हूं।”
भले ही वह खाने की शौकीन हैं लेकिन वह अपनी फिटनेस को लेकर भी जागरूक हैं और रोजाना जिम में व्यायाम करती हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।