नई दिल्ली: नई दिल्ली नगर पालिका परिषद् में अधिकारी एवं कर्मचारी के लिए सेवानिवृति समारोह परिषद् के कल्याण विभाग द्वारा बड़े उल्लास के साथ हर माह की अंतिम तिथि पर एक उत्सव से कम नहीं होता इस नवंबर माह में अध्यापिका कुसुम गौड़ सहित 40 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी सेवानिवृत हुए

समारोह के मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार निदेशक (कल्याण ) ने सेवानिवृत हो रहे अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग को उनके स्वास्थ्य एवं आगामी उज्ज्वल भविष्य के प्रति शुभ कामना व्यक्त की उन्होंने आश्वासन दिया कि सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारी पालिका परिषद् के लिए सदैव आदरणीय रहेंगें और किसी भी आपेक्षित सहयोग के लिए पालिका तैयार है समारोह की अध्यक्षता सहायक कल्याण अधिकारी श्रीकिशन ने की
इस अवसर पर अटल आदर्श बालिका विद्यालय गोल मार्किट में अध्यापिका कुसुम गौड़ को विदाई समारोह में स्कूल स्टाफ ने वाईस प्रिंसिपल सुश्री गीता कुमारी एवं मुख्य अध्यापिका गीता कथूरिया के नेतृत्व में बच्चों के बैंड की धुन के साथ विदाई दी

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण