मेलबर्न| आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर ने लोकप्रिय टीवी शो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ श्रृंखला में फिल्माए गए जगहों के नाम पर मेट्रो स्टेशनों के नाम रखने का फैसला किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विक्टोरिया राज्य की सरकार ने इस बात का खुलासा किया है कि सार्वजनिक मतदान के बाद स्टेशनों के नाम रखे जाएंगे।
श्रंखला के लेखक जॉर्ज आर.आर. मार्टिन ने कहा कि वह इस कदम से बेहद खुश हैं।
मार्टिन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, “मेलबर्न..जैसा कि होता है..शहर ने अपने मेट्रो में पांच नए स्टॉप जोड़े हैं और लोगों से नए स्टेश्नों के नाम सुझाने के लिए कहा है और यह प्रतीत होता है कि उनके नाम मेरी किताबों के अग्रणी पात्रों के नाम पर रखे जाएंगे।”
लेखक ने ‘हाईगार्डन, द आईरी, डोर्न, वेस्टर्स’ के अलावा ट्रेन स्टेशन के लिए ‘विंटरफॉल’ नाम को उपयुक्त बताया।
‘नेम द स्टेशन’ प्रतियोगिता के लिए 22 अक्टूबर को एंट्री बंद हो जाएगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान