मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि उन्हें खेलों से इतना प्यार है कि अगर वह एक अभिनेत्री नहीं होती तो एक खिलाड़ी होतीं।
‘जुड़वां 2’ की अभिनेत्री जल्द ही हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर आधारित एक फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।
फिल्म में वह खुद भी एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका में नजर आएंगी।
तापसी ने कहा, “मैं खेलों से प्यार करती हूं और हमेशा महसूस करती हूं कि अगर मैं एक अभिनेत्री नहीं होती तो मैं एक खिलाड़ी बनना चाहती। लेकिन एक अभिनेत्री बनना भी बहुत ही खास है क्योंकि बतौर कलाकार आप एक ही जीवन में कई सारे किरदारों को जी सकते हैं और आखिरकार मुझे अपनी दोनों इच्छाओं को पूरा करने का मौका मिल गया है।”
उन्होंने एक बयान में कहा, “मैं इस दौरान हॉकी सीख पाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”
शाद अली इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।