अमृतसर : पंजाब के अमृतसर जिले में रविवार को राजसांसी इलाके में एक धार्मिक सभा में मोटरसाइकिल से चेहरा ढक कर आए दो युवकों ने ग्रेनेड फेंक दिया, जिसके चलते तीन लोग मारे गए जबकि 10 घायल हो गए। ग्रेनेड हमला अमृतसर से करीब 15 किलोमीटर दूर अदलिवल गांव के निरंकारी भवन के परिसर में हुआ।
घायलों को अमृतसर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सभी पीड़ित आसपास के गांवों के निरंकारी अनुयायी हैं, जो रविवार को साप्ताहिक धार्मिक सभा के लिए जुटे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि चेहरा ढककर मोटरसाइकिल से आए दो युवक गेट पर मौजूद एक महिला पर पिस्तौल तानकर जबरन निरंकारी भवन के परिसर में घुस गए।
एक शख्स ने पुलिस को बताया, “सबकुछ महज कुछ मिनटों में ही हो गया। वे घुसे, ग्रेनेड फेंका और फरार हो गए।”
–आईएएनएस

और भी हैं
सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से भेंट, सरकार की नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका