अरुल लुईस
न्यूयार्क:अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीनी एप पर प्रतिबंधों की भारत की ‘क्लीन एप’ नीति का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) की जासूसी पर लगाम लगेगी। भारत ने हाल ही में 59 चीनी पर प्रतिबंध लगाया गया है।
वाशिंगटन में संवाददाताओं के साथ बातचीत में पोम्पियो ने कहा, “चीन द्वारा जासूसी के लिए उपयोग की जा रही एप पर भारत द्वारा लगाए गए प्रतिबंध का हम स्वागत करते हैं। इससे भारत की संप्रभुता के साथ ही आंतरिक और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा होगी। भारत सरकार ने भी अपने बयान में ऐसा ही कहा है। ”
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को खतरा बताते हुए 59 चीनी एप पर प्रतिबंध लगा दिया। भारत ने इसके साथ ही टेलीकाम कंपनियों के चीनी उपरकरण के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दिया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह