वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे का स्वागत करते हुए कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन का ‘रिश्ता और मजबूत’ हुआ है। एफे न्यूज के मुताबिक, ट्रंप ने शुक्रवार को थेरेसा के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “अपने देश की ओर से मैं यहां आपका स्वागत करता हूं।”
थेरेसा ने भी अमेरिका और ब्रिटेन के खास रिश्ते की सराहना करते हुए कहा, “राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद ही मुझे आमंत्रित करने के लिए आपका धन्यवाद। मुझे आपकी शानदार जीत पर आपको बधाई देते हुए बेहद खुशी हो रही है।”
ट्रंप ने ब्रिटेन के ब्रेक्सिट (यूरोपीय संघ से अलग होने) के फैसले का समर्थन करते हुए ‘मुक्त और स्वतंत्र ब्रिटेन’ को एक वरदान बताया। उन्होंने साथ ही कहा कि ब्रिटेन और अमेरिका का संबंध और मजबूत हुआ है।
दोनों नेताओं ने ब्रेक्सिट की प्रक्रिया पूरी होते ही अमेरिका और ब्रिटेन के बीच व्यापार समझौते पर नए स्तर से चर्चा के लिए सहमति जताई।
थेरेसा ने घोषणा की कि ट्रंप ने क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का ब्रिटेन की राजकीय यात्रा का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
थेरेसा ने नाटो को लेकर ट्रंप के विचार को लेकर यूरोप को राजी करने की भी बात कही।
उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने नाटो को अप्रांसगिक कहा है।
रूस पर प्रतिबंधों के बारे में एक सवाल पर थेरेसा ने कहा कि ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देश चाहते हैं कि यह जारी रहे।
वहीं, रूस के साथ बेहतर संबंध बनाने को उत्सुक ट्रंप ने कहा कि प्रतिबंध हटाने के बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी।
(आईएएनएस)

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान