नई दिल्ली| अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश और भूस्खलन से हुई 7 लोगों की मौतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ-साथ भूस्खलन के कारण हुए जानमाल के नुकसान से दुखी हूं। इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही “
ता दें कि अरुणाचल प्रदेश में पिछले पांच दिनों से तेज बारिश हो रही है। जिसके कारण गुरुवार की देर रात भूस्खलन की घटनाएं भी हुईं। जिसमें सात लोगों की मरने की खबर है। पापुम पारे जिले में जहां गुरुवार की रात भूस्खलन के कारण मकान जमींदोज होने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना मोदिरिजो मे दिन में हुई। जिसमें एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत होने की खबर है।
–आईएएनएस

और भी हैं
एशियन पैरा गेम्स: संदीप कुमार समेत मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पीएम मोदी ने दी बधाई
यूरोप में विरोध प्रदर्शन: भारत ने फ्रांस, इटली और बेल्जियम में अपने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची