फातोर्दा (गोवा) : हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के प्लेऑफ में जगह बनाने की आस लिए एफसी गोवा टीम आज अपने घर में दो बार के चैम्पियन एटीके से भिड़गी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाला यह मैच एटीके के लिए सम्मान बचाने की लड़ाई से अधिक कुछ नहीं लेकिन गोवा की आगे जाने की सारी उम्मीदें इस मैच से हासिल होने वाले तीन अंकों पर टिकी है और इस कारण उसे जीत से कम कुछ और मंजूर नहीं होगा।
गोवा की टीम अगर एटीके को हरा देती है तो वह 10 टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी और उसका पहली बार इस लीग में खेल रही जमशेदपुर एफसी से एक अंक अधिक हो जाएगा। आईएसएल की बेहतरीन टीमों में से एक गोवा को इस मैच में जीत की उम्मीद है क्योंकि एटीके के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा है और उसे बीते सात मैचों में से एक में भी जीत नहीं मिली है। उसका सिर्फ एक मैच ड्रॉ रहा है।
अपना श्रेष्ठ देने के बाद भी एटीके को आठवां स्थान प्राप्त होगा। इसके लिए हालांकि उसे अपने अंतिम दो मैच जीतने होंगे। एटीके को इस मैच में कुछ हारना नहीं है और ऐसे में सहायक कोच बास्तब रॉय मानते हैं कि उनकी टीम अपना श्रेष्ठ खेल दिखाएगी।
एफसी गोवा ने अपने अंतिम मैच में एफसी पुणे सिटी को 4-0 से हराया था। फेरान कोरोमिनास ने दो गोल किए थे जबकि मैनुएल लेंजारोते और हुगो बाउमोस ने एक-एक गोल किया था।
कोच लोबेरा के मुताबिक उनकी टीम के लिए आज होने वाले मैच के लिहाज से अब तक हासिल की गई सभी उपलब्धियां बेमानी हैं। ऐसे में इस मैच में एक नया अध्याय लिखा जाएगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया