नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कहा कि वह दिल्ली मेट्रो किराए में वृद्धि के खिलाफ बुधवार से ‘मेट्रो किराया सत्याग्रह’ शुरू करेगी। आप की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार के कड़े विरोध के बावजूद मंगलवार से किराए में वृद्धि हुई है।
‘आप’ के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि किराया वृद्धि से ओला और उबर जैसी कैब एग्रीगेटर्स को फायदा होगा, जिनकी सेवाएं मेट्रो से सस्ती होंगी।
राय ने कहा, “‘आप’ के स्वयंसेवक सभी शहर के सभी मेट्रो स्टेशनों पर बुधवार शाम चार बजे विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे।”
यह गुरुवार को भी जारी रहेगा और शुक्रवार दोपहर 12 बजे पार्टी कार्यकर्ता निर्माण भवन स्थित केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय का घेराव करेंगे।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा था कि किराया वृद्धि कैब सेवा मुहैया कराने वाली कंपनियों को फायदा पहुंचाने की एक ‘साजिश’ है। विधानसभा में बुधवार को हुई एक चर्चा में आप के विधायकों ने भी यही चिंता व्यक्त की।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण