मुंबई : अभिनेता आर. माधवन की कंधे की सफल सर्जरी हुई। माधवन ने सोमवार को ट्विटर पर साझा किया कि वह ट्रैक पर लौट रहे हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा, “कंधे की सर्जरी हो चुकी है..फाइटर वापस से काम पर। अपना दाहिना हाथ महसूस नहीं कर रहा हूं।”
उन्होंने अपनी कंधे की सर्जरी का कारण साझा नहीं किया।
हाल ही में माधवन वेब टीवी सीरीज ‘ब्रीथ’ में दिखाई दिए थे।
यह सीरीज एक आम शख्स की जिंदगी के बारे में दर्शाती है जो असाधारण हालात का सामना करता है।
अभिनेता ‘चंदा मामा दूर के’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखाई देंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’