लॉस एंजेलिस: गायिका सेलिना गोमेज और उनकी मां मैंडी टीफे इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं करती हैं।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, गोमेज के प्रशंसकों ने मंगलवार को इस बात पर तब गौर किया, जब इमेज-शेयरिंग साइट पर गायिका ने अपनी मां को फॉलो करना बंद कर दिया।
इसके बाद टीफे ने भी अपनी बेटी को अनफॉलो कर दिया।
पिछले सप्ताह अस्पताल में भर्ती होने के बाद टीफे का गोमेज के साथ गायक जस्टिन बीबर को लेकर विवाद हो चुका है।
गोमेज और बीबर के संबंधों में पिछले कुछ वर्षो से उतार-चढ़ाव देखा गया है।

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न