कोलकाता: सार्वजनिक क्षेत्र के तहत संचालित इलाहाबाद बैंक ने बुधवार को कहा कि उसने सूक्ष्म, लघु व मझौले उद्यमों (एमएमएमई) के 8,289 लाभार्थियों को विशेष अभियान के जरिए 1,003 करोड़ रुपये ऋण को मंजूरी प्रदान की है। बैंक ने एक बयान में कहा, “बैंक ने सोमवार को एमएसएमई के कर्ज के लिए एक बड़ा शिविर लगाया जिसके जरिए 8,289 लाभार्थियों को कुल 1,003 करोड़ रुपये ऋण मुहैया करवाने को मंजूरी प्रदान की गई। इसमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 55.42 करोड़ रुपये और स्टैंड अप इंडिया स्कीम के तहत 35.04 करोड़ रुपये का कर्ज शामिल है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी
अदाणी ग्रुप अगले 4 साल में बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करेगा 60,000 करोड़ रुपए तक का निवेश: गौतम अदाणी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी