एस.पी. चोपड़ा, नई दिल्ली। अशोक विहार रामलीला कमेटी फेस 1 द्वारा अशोक विहार फेस 4 में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के पास रामलीला मैदान में आयोजित की जाएगी।
इस बार अशोक बिहार फेस 4 की रामलीला में विशाल मंच बनाया गया है जो तीन भागों में होगा और ये निरन्तर चलते रहेंगे। नई तकनीक के साथ इस बार आकाश में उड़ते हुए देखने का दृश्य रोमांचकारी होगा।
जंगल,बरसात,समुद्र ओर आकाश लोक से पुष्प-वर्षा करती हुई अप्सराएं,कोहरे का दृश्य व पाकृतिक सौन्दर्य का चित्रण देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।
इस बार मंच को दक्षिण भारतीय मन्दिरों का रूप दिया गया है जिसे मथुरा के कलाकारों द्वारा सुसज्जित किया गया है।
इस वर्ष दर्शकों को लुभाने के लिए हाईटैक तकनीकों का प्रयोग कर रही है। दर्शकों तक रामलीला पहुंचाने के लिए विशाल एल.ई.डी. स्क्रीनों को लगाया गया है, जिससे वहां उपस्थित सभी दर्शक रामलीला के प्रसंगों का साक्षात आनंद लें सकेंगें।
रामलीला मंचन में मिलाप के दृश्यों को मार्मिक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा।

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार