मुरादाबाद। क्रिकेट के भगवान का दर्जा रखने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर मंगलवार को 45 साल के हो गए। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए पूरे देश में अलग-अलग जगहों पर उन्हें अलग-अलग अंदाज में बधाइयां दी जा रही हैं।
इसी कड़ी में मंगलवार को शहर के बोनी ऐनी स्कूल और नोसेजी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने एक अलग अंदाज में सचिन का जन्मदिन मनाया। छात्र-छात्राओं ने केक काटकर सचिन को बधाई दी और अपने हाथों में स्लोगन और उनकी फोटो को अपने चेहरे पर लगाकर जन्मदिन को खास तरह से मनाया।
नोसेगी स्कूल की एक अध्यापिका कहती हैं, “यहां सभी बच्चों और स्कूल के शिक्षकों ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन मनाकर केट काटा है। उन्होंने हमारे देश को बहुत कुछ दिया है ऐसे महान इंसान का जन्मदिन मनाकर गर्व महसूस हो रहा है, हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।”
बोनी ऐनी स्कूल के 12वीं के छात्र अशरफ अली ने कहा, “आज वल्र्ड क्रिकेट डे के साथ भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन भी है। आज बेहद खुशी का दिन है कि हम क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन मना रहे हैं। आज भले ही उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन वह आज भी हमारे लिए और देश के लिए आइडियल हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया