नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आइएएनएस)। कोरोना से लड़ने के लिए रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है। इसी सिलसिले में रेलवे के सभी जोन प्रयासरत हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मालगाड़ियों को चलाने के अलावा, उत्तर रेलवे सेनिटाइजरों, फेस मास्कों और कवरॉल का निर्माण करने के साथ-साथ रेल डिब्बों को आइसोलेशन वाडरें में बदलने का कार्य तेजी से कर रही है।
उत्तर रेलवे ने अब तक 3384 लीटर हैंड सेनिटाइजर, 15300 फेस मास्क, 491 कवरआल का निर्माण करने के साथ-साथ 515 रेल डिब्बों को आइसोलेशन वाडरें में तब्दील कर लिया है ।
कोविड-19 के खिलाफ लड़ने के लिए उत्तर रेलवे ने रेल डिब्बों को आइसोलेशन कोचों में बदलने के लिए 105 कोच प्रतिदिन की उच्चतम रूपांतरण दर हासिल की है। इस प्रकार अब तक कुल 515 कोचों को आसोलेशन कोचों में बदला जा चुका है।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा