लखीमपुर खीरी (उप्र)। जमीनी विवाद में एक बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी। चिरकुआ गांव में रामप्यारी देवी के नाम तीन बीघे पारिवारिक जमीन थी, जिसको लेकर उनके लड़के नारद से बीते दो महीने से विवाद चल रहा था। आए दिन जमीन को लेकर बेटा मां से झगड़ा करता था।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात को भी रात में बेटे ने लड़ाई की और देर रात करीब तीन बजे बाद जब घर के लोग सो गए तो नारद ने अपनी मां का गला दबाकर हत्या कर दी।
घटना को अंजाम देने के बाद वह घर से फरार हो गया। सुबह होते ही जब यह खबर गांव में फैली तो हड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची और न ही शव का अंतिम संस्कार हुआ है।
इस बाबत सिंगाही थाने के प्रभारी एसओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है, आने पर कार्रवाई होगी।
(आईएएनएस)

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा