मुंबई:अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को ‘सॉफ्ट पॉर्न स्टार’ कहने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत को बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अब कंगना का एक और ट्वीट आया है, जिसमें वह अपने इसी बयान पर अपना पक्ष रखते नजर आ रही हैं। कंगना ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, “उदार लोगों की इस टोली ने उस वक्त वर्चुअली एक जाने-माने लेखक की तीव्र आलोचना कर उन्हें चुप करवा दिया था, जब उन्होंने सनी लियोनी को रोल मॉडल बनाए जाने की बात पर आपत्ति जताई थी। आगे चलकर सनी को इंडस्ट्री व पूरे देश ने एक कलाकार के तौर पर स्वीकार किया। अचानक से इन फर्जी नारिवादियों को पॉर्न स्टार होना अपमानजनक कैसे लगने लगा है।”
हाल ही में एक टेलीविजन चैनल को इंटरव्यू देने के दौरान कंगना ने उर्मिला के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दीं, जिसमें उर्मिला ने कहा था कि बॉलीवुड को ड्रग माफिया के नाम पर बदनाम करने के पीछे उनका क्या मकसद है? इस पर कंगना ने पलटवार करते हुए कहा कि उर्मिला अपने संघर्षों का मजाक बना रही हैं। साथ ही उन्होंने उर्मिला को ‘सॉफ्ट पॉर्न स्टार’ भी कहा।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू