अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय यूुवा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में इफेक्टिव कम्युनिकेशन की मैनेजिंग डायरेक्टर उषा मिश्रा को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया। उषा मिश्रा को यह सम्मान नारी सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय भागीदारी, उच्च सामाजिक आदर्श भावना एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
तिहाड़ जेल के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेलर रमन शर्मा ने उषा मिश्रा को यह अवार्ड देते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनसे और भी ऊंचाइयां छूने की उम्मीद है। उषा मिश्रा ने भी अपने कार्यों को सतत आगे बढ़ाने के प्रति आश्वासन दिया।

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार