मुंबई | ‘तवायफ’ और ‘ये है जलवा’ जैसी फिल्मों में ऋषि कपूर के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री रति अग्निहोत्री का कहना है कि इस दिवंगत अभिनेता की उन्हें खूब याद आएगी। फिलहाल पोलैंड में रहने वाली रति ने आईएएनएस को बताया, “यह एक बहुत बड़ी क्षति है। वह बेहद जिंदादिल थे। मुझे उनकी बहुत याद आएगी। वह एक बेहतरीन इंसान थे। ऋषि की आत्मा को शांति मिलें।”
ल्यूकेमिया से दो साल तक जूझने के बाद ऋषि कपूर ने मुंबई में गुरुवार को अपनी आखिरी सांस लीं। अपने चार दशकों से अधिक लंबे करियर में वह कुछ बेहद ही शानदार फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। बॉलीवुड के अपने सफर में उन्होंने कई महिला केंद्रित फिल्मों में भी काम किया है, जिनमें से एक है ‘तवायफ’, इसमें रति मुख्य भूमिका में थीं।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़