मुंबई ऋषि कपूर के साथ राज कपूर की ‘प्रेम रोग’ सहित कई फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी को इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है कि ऋषि कपूर अब नहीं रहे। पद्मिनी ने कहा, “मैं पूरी तरह से हैरान हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में सक्षम हूं। यह मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है, और मैं अभी असहाय और कमजोर महसूस कर रही हूं। मैं कुछ भी करने में सक्षम नहीं हूं या यहां तक कि बाहर जाने के लिए भी मदद की जरूरत पड़ रही है। मैं उन्हें नहीं देख सकती, उनका अंतिम संस्कार होता नहीं देख सकती। मैं कुछ नहीं कर सकती, सिवाय घर पर बैठ कर उनके और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करने के।”
पद्मिनी ने कहा, “उनके जैसा कलाकार, उनके जैसा अभिनेता, एक अच्छा इंसान पाना मुश्किल है। ऋषि कपूर के बाद इंडस्ट्री खामोश हो जाएगी। जिस तरह से वह सोशल मीडिया पर आते थे, चीजों के बारे में ट्वीट करते थे, टेलीविजन पर आते थे, उनकी उपस्थिति हमेशा महसूस की जाएगी। अब इंडस्ट्री लंबे समय तक खामोश रहेगी। मैं खालीपन महसूस कर रही हूं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़