मेड्रिड: स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने सोमवार को जारी टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखा है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने भी अपना दूसरा स्थान बनाए रखा है।
शीर्ष-10 में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। ब्रिटेन के एंडी मरे तीसरे नंबर पर बने हुए हैं वहीं क्रोएशिया के मारिन सिलिक चौथे स्थान पर बने हुए हैं। जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव पांचवें स्थान पर हैं।
आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम छठे, सर्बिया के नोवाक जोकोविक सातवें, ग्रीगोर दिमित्रोव आठवें, स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका नौवें और बेल्जियम के डेविड गोफिन 10वें स्थान पर हैं।
शीर्ष-20 में जापान के केई निशिकोरी, दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को नुकसान उठाना पड़ा है। यह दोनों खिलाड़ी एक-एक स्थान खिसककर क्रमश: 16वें और 17वें स्थान पर आ गए हैं। फ्रांस के जो विल फ्राइड सोंगा को दो स्थान का फायदा हुआ है। वह अब 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया