घर काफी प्यार और मेहनत से बनता है, इसलिए घर में रहने वाले लोग चाहते हैं कि बरसों बाद भी उनका घर नया और खूबसूरत रहे—दिखे, साथ ही लोगों के बीच एक परफेक्ट और विशेष पिक्चर भी पेश करें। एशियन पेंट्स लोगों की इच्छा को मूर्त रूप देने के लिए ऐसा ही कुछ कर रहा है। वह घर बनाने में लोगों का महज हमसफर नहीं बन रहा है, बल्कि वह इस कोशिश में हमेशा जुटा रहता है कि बरसों बाद भी लोगों के घर खूबसूरत और नया ही नजर आएं। दरअसल, किसी भी घर का अंदरूनी हिस्सा तो काफी हद तक सुरक्षित रहता है, लेकिन उसके बाहरी हिस्से को कुदरत की कई विपरीत स्थितियों, जैसे— धूल, मिट्टी, बारिश, धूप, प्रदूषण आदि का सामना पड़ता है। कुदरत की इन्हीं विपरीत स्थितियों से लोगों के आशियाने को बचाने के लिए कंपनी लेकर आई है लैमिनेशन गार्ड टेक्नोलॉजी वाला एशियन पेंट्स अल्टिमा प्रोटेक, जिसके साथ कंपनी दस साल की परफॉर्मेंस वारंटी भी देती है।
- अपनी इसी खासियतों को कंपनी ने नए टीवी ऐड के जरिये प्रदर्शित भी किया है, जिसका निर्देशन मशहूर डायरेक्टर प्रसून पांडे ने किया है। ऐड में एक्टर रणबीर कपूर एक ऐसे मैचमेकर के अवतार में दिखाई देंगे, जैसे किरदार में उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। दरअसल, इस ऐड में रणबीर एक एनआरआई लड़की के लिए परफेक्ट दूल्हे की तलाश के क्रम में एक कस्बे से गुजरते हैं, तो वहां उन्हें एक ऐसा घर नजर आता है जहां लैमिनेशन को अगले लेवल तक पहुंचा दिया गया है। खास बात यह कि एनआरआई लड़की के लिए परफेक्ट दूल्हे की उनकी तलाश भी इसी परफेक्ट घर पर खत्म होती है।

कुल मिलाकर, इस कैंपेन में यह दिखाया गया है कि अल्टिमा प्रोटेक के साथ लैमिनेट किया गया एक घर कैसे मौसमी बदलावों के बावजूद सुरक्षित रहता है। तभी तो कंपनी ने इसकी टैगलाइन रखा है, ‘बारिश, धूप और धूल को आने दो।’
इस संबंध में एशियन पेंट्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ अमित सिंगले बताते हैं, ‘आज उपभोक्ता अपने घरों को खूबसूरत एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए नए-नए साल्यूशंस की तलाश में हैं, लेकिन इस काम में उनके सामने काफी चुनौतियां आ रही हैं। इन्हीं चुनौतियों को देखकर एशियन पेंट्स ने अपने तकनीक के आधार पर किए गए इनोवेशन के दम पर कई प्रोडक्ट ऑफर किए हैं, जिससे लोगों को अपने घरों को सुरक्षित रखने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प मिल सके। अल्टिमा प्रोटेक की लैमिनेशन गार्ड टेक्नोलॉजी लोगों के घरों को लैमिनेट करने के लिए डिजाइन की गई है, जिससे आने वाले कई सालों तक उनके घरों की खूबसूरती बरकरार रहती है।’

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़