ओटावा| कनाडा में मंगलवार तक 868 कोविड-19 के नए वेरिएंट के मामलों का पता चला। देश की लोक स्वास्थ्य एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 868 मामलों में से, 827 बी.1.1.7 वेरिएंट, 40 बी.1.351 वेरिएंट और एक पी.1 वेरिएंट के मामले हैं।
कनाडा की मुख्य लोक स्वास्थ्य अधिकारी थेरेसा टैम ने बुधवार को एक बयान में कहा, “कुछ वेरिएंट को ‘चिंता का विषय’ माना जा रहा है क्योंकि वे अधिक आसानी से फैलते हैं, कुछ अधिक गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं या वर्तमान टीके उनके खिलाफ कम प्रभावी हो सकते हैं।”
हालांकि, जैसा कि वेरिएंट के मामले बढ़े हैं, कुल मिलाकर कोविड-19 संख्या कनाडा में लगातार कम होती गई है।
टैम ने कहा कि कनाडा में कोविड मामलों में गिरावट जारी है। वर्तमान में, देश भर में 30,677 सक्रिय मामले हैं।
मीडिया रिपोटरें के अनुसार, बुधवार दोपहर तक, कनाडा में कोविड-19 के कुल 854,181 मामले सामने आ चुके थे और 21,789 लोगों की मौत हो चुकी थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के स्कूल पर हमले को लेकर इलाही की अपील, बोले-अमेरिका ने माफी नहीं मांगी, दुनिया करे निंदा
यूरोप में विरोध प्रदर्शन: भारत ने फ्रांस, इटली और बेल्जियम में अपने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा
भारत-चीन सीमा पर शांति द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए जरूरी: विदेश मंत्रालय