नई दिल्ली| कुछ राज्यों में घातक कोरोना वायरस के दो वेरिएंट पाए जाने की केंद्र सरकार द्वारा पुष्टि के बाद, दिल्ली सरकार ने इस वायरस के स्ट्रेन से मुकाबले की तैयारी शुरू कर दी है। अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा संचालित लोक नायक अस्पताल में कोरोना के नए स्ट्रेन वाले मरीजों को भर्ती कराने के लिए स्पेशल वार्ड बनाया गया है।
अस्पताल ने कहा कि यह कदम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कुछ राज्यों में घातक कोरोना के दो नए स्ट्रेन के बढ़ते मामलों के साथ आया।
कोरोना के नए स्ट्रेन का विकास ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में हुआ है।
इस संदर्भ में लोक नायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने आईएएनएस से कहा, सरकार ने हमें ऐसे मरीजों के लिए एक विशेष वार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। हमने इस उद्देश्य के लिए एक अलग इमारत का सीमांकन किया है, क्योंकि ये वेरिएंट अत्यधिक संक्रामक पाए गए हैं, जो आसानी और तेजी से फैलते हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
सोने की विशाल लंका धू धू करते जली
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई नेता हिरासत में लिए गए
दिल्ली के झंडेवालान में हिरासत में लिए गए सीजेपी प्रदर्शनकारियों को ले जा रही बस पर पत्थर फेंके गए