मुंबई। लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में एक्शन स्टार जैकी चैन और अभिनेता सोनू सूद जिस साइकिल पर बैठकर पहुंचे, वह शो में ही 10 लाख रुपये में बिकी। सेट से एक सूत्र ने कहा, “जैकी और सोनू एक साइकिल पर बैठकर सेट पर पहुंचे। सोनू साइकिल चला रहे थे और जैकी पीछे बैठे थे। मनोरंजन के बीच कपिल शर्मा ने चैरिटी के लिए साइकिल को नीलाम करने के लिए बोली लगाई।”
सूत्र ने बताया, “निलामी के बीच दर्शकों से शेख फाजिल ने साइकिल 10 लाख रुपये में खरीदी।”
जैकी और सोनी आगामी फिल्म ‘कुंग फू योगा’ के प्रचार के लिए शो के सेट पर पहुंचे थे।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की हालिया भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच तीन फिल्म समझौतों पर करार किया गया था और ‘कुंग फू योगा’ इसी का हिस्सा है।
फिल्म में दिशा पटानी, सोनू सूद और अमायरा दस्तूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
स्टेनली टोंग द्वारा निर्देशित एक्शन कॉमेडी फिल्म की शूटिंग भारत, दुबई और बीजिंग में हुई है।
यह फिल्म चीन में 28 जनवरी और भारत में तीन फरवरी को रिलीज होगी।
(आईएएनएस)

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।