मुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि वह निर्माता करण जौहर से किसी भी मुद्दे पर बात कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि उनसे बात करके वे तरोताजा महसूस करती हैं।
अभिनेत्री टीवी चैनल स्टार प्लस के एक प्रोजेक्ट से जुड़ गई हैं। इसके तहत चैनल के लिए बने एक वीडियो में उन्होंने अभिनय किया है।
चैनल पर प्रसारित होने वाले शो में अलग-अलग अभिनेताओं से मिलने के दौरान उनके अंदर अलग-अलग भावनाओं का संचार होता है।
उन्होंने कहा, “मैं जिस व्यक्ति से किसी भी मुद्दे पर बात कर सकती हूं, चाहे वह निजी हो, व्यावसायिक हो, दार्शनिक हो, वह करण जौहर हैं।”
आलिया भट्ट ने 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में पदार्पण किया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट