नई दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की मंगलवार को संसद भवन परिसर में हुई बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस बैठक में सरकार के सभी वरिष्ठ मंत्रियों और सांसदों ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने पार्टी सांसदों को जनता के बीच जाकर विपक्ष के झूठ को उजागर करने को भी कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को अपनी नहीं बीजेपी की चिंता ज्यादा रहती है। एक साथ तीन राज्यों-बंगाल, असम और केरल का चुनाव हारने और लगातार जनाधार खिसकने के बावजूद कांग्रेस की नींद नहीं टूट रही।
प्रधानमंत्री ने पार्टी सांसदों को कोरोना काल में जनसेवा के कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कोविड की तीसरी लहर को लेकर भी सांसदों को अलर्ट करते हुए जमीन पर कार्य के लिए प्रेरित किया।
आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर