कानपुर | उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में मिनी ट्रक में सवार एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। मिनी ट्रक में सवार अन्य 60 प्रवासी मजदूर घायल हो गए। ये लोग गुजरात से अपने घर लौट रहे थे। यह हादसा अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। घायलों को कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनास्थल पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनूप कुमार ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। पहली नजर में लगता है कि मिनी ट्रक के ड्राइवर को झपकी आ गई, जिस कारण उसने नियंत्रण खो दिया।
लालपुर चौकी प्रभारी ज्ञानप्रकाश पांडेय ने कहा कि इस हादसे में मौत की शिकार हुई महिला की पहचान अकबर अली की पत्नी हिरामन (50) के रूप में की गई।
उन्होंने कहा कि जो 60 लोग घायल हुए हैं, वे पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू