काहिरा : मिस्र की राजधानी काहिरा के एक प्रमुख रेलवे स्टेशन के भीतर बुधवार को आग लग गई, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग झुलस गए। सरकार के स्वामित्व वाले नाइल टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टेशन में एक ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद आग लग गई। दर्जनों एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी पर दिखाई जा रहीं तस्वीरों में स्टेशन की मुख्य इमारत से काला धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। काहिरा आने और जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
अस्पताल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि शव पूरी तरह जले हुए हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
रूसी ईंधन पर बैन को लेकर ट्रंप ने उठाए सवाल, कहा- कानून को देखूंगा, बदलाव का ऐलान नहीं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू