लंदन : अभिनेता किट हैरिंगटन अपनी ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की सह-कलाकार रोज लेसली के साथ 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की मुलाकात वर्ष 2012 में एक शो के दौरान हुई थी, जिसमें दोनों ने ऑन स्क्रीन प्रेमी जोड़े – जॉन स्नो और यग्रीट की भूमिका निभाई थी। उनकी सगाई की घोषणा पिछले साल की गई थी।
वेबसाइट ‘बीबीसी डॉट कॉम’ के मुताबिक, एबरडीनशायर में हंटली पंजीकरण कार्यालय में 23 जून की तारीख पोस्ट की गई है।
दोनों स्कॉटलैंड के उत्तर पूर्व में शादी करेंगे।
लेस्ली ने मुलाकात के दो साल बाद शो छोड़ दिया था, जबकि हैरिंगटन शो के सबसे बड़े सितारों में से एक बन गए और वे लोकप्रिय टीवी ड्रामा की हर श्रृंखला में दिखाई दिए।
हैरिंगटन ने इससे पहले एलयूओमो वोग को बताया था कि लेसली को देखते ही वह उन्हें दिल दे बैठे थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह