प्योंगयांग | उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग-उन ने सार्वजनिक रूप से सामने आते हुए शुक्रवार को एक फर्टिलाइजर फैक्ट्री का उद्घाटन किया। कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने शनिवार को इस बात की सूचना देते हुए कहा कि किम ने यहां रिबन काटने की रस्म में भाग लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने केसीएनए के हवाले से कहा, “सुप्रीम लीडर किम उर्वरक उद्योग के विकास में लगे हुए हैं। उनके पब्लिक में सामने आने के बाद वहां मजूद लोग बेहद खुश नजर आए।”
इस मौके पर तानाशाह के साथ उसकी बहन किम यो जोंग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
सेंचोन फॉस्फेटिक फर्टिलाइजर फैक्ट्री का यह समारोह वल्र्ड लेबर डे, मई दिवस के मौके पर शानदार तरीके से आयोजित किया गया था।
गौरतलब है कि किम के स्वास्थ्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच अब किम 20 दिन बाद सार्वजनिक रूप से नजर आए हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर
1 करोड़ 40 लाख ईरानी, देश के लिए जान कुर्बान करने को तैयार : राष्ट्रपति पेजेश्कियन
भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय बैठक, आपसी संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा