मुंबई| अभिनेत्री नीतू वाधवा लोकप्रिय टीवी शो ‘कुमकम भाग्य’ में एक डांस सीक्वेंस में नजर आएंगी। नीतू ने अपने बयान में कहा, “मैं लोकप्रिय शो में एक सेलिब्रिटी मेहमान के रूप में प्रस्तुति देने का मौका पाकर वास्तव में बेहद खुश हूं।
मेरा चयन एकता कपूर ने खुद किया। मुझे बताया गया कि उन्हें मेरा क्यूट चेहरा बहुत पसंद आया, यहां तक कि सबको मेरा डांस भी बहुत अच्छा लगा।”
अभिनेत्री ने कहा कि एकता बहुत विनम्र शख्स हैं और वह आगे भी उनके शो का हिस्सा बनना पसंद करेंगी।
‘लागी तुझसे मन की लगन’, ‘राजा की आएगी बारात’, ‘ममता’ और ‘ये तेरा घर ये मेरा घर’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकीं नीतू शो में फिल्म ‘फिजा’ के गाने ‘महबूब मेरे’ और ‘एक था टाइगर’ के गाने ‘माशाल्लाह’ पर थिरकती नजर आएंगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।