मुंबई। अभिनेत्री दिशा पटानी जिन्होंने साल 2016 में ‘एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवु़ड में शुरुआत की थी। उन्होंने प्रसिद्ध फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के सालाना कैलेंडर के लिए टॉपलेस पोज दिया है।
दिशा ने इस फोटोशूट का एक फोटो बुधवार को अपने ट्विटर एकाउंट पर साझा किया।
इस फोटो में दिशा अपना बायां पैर उठाए बैठी नजर आ रही है, जबकि अपनी छाती को उन्होंने अपने हाथों से ढंक रखा है। इस तस्वीर में वे केवल काले रंग की अंडरवेयर और बूट पहनी नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर का शीर्षक उन्होंने लिखा है- डब्बू रतनानी कैलेंडर 2017, मेकअप- जोश, हेयर- शेंकी, फोटोग्राफर- डब्बू रतनानी।
इस कैलेंडर में कुल 24 हस्तियां नजर आएंगी, जिनमें अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, रितिक रोशन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्य राय बच्चन, रणवीर सिह, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, विद्या बालान, आलिया भट्ट, फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, वरूण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, टाइगर श्रॉफ, परिणीति चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, सन्नी लियोन, संजय दत्त, अनुष्का शर्मा, जैकलीन फर्नाडीस, श्रद्धा कपूर और कृति सेनन शामिल हैं।
वहीं, दिशा की अगली फिल्म ‘कुंग फू योगा’ जल्द ही रिलीज होनेवाली हैं, जिसमें वे महान अभिनेता जैकी चान के साथ नजर आएंगी।
(आईएएनएस)

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’