बांदा (उप्र) – चित्रकूटधाम मंडल के कमिश्नर गौरव दयाल ने गुरुवार को बताया कि कोविड-19 संक्रमित दूसरे जमाती अनवर अली की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि साजिद अली की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बीच, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि तबलीगी जमात मरकज से लौटे दोनों मरीजों की पहली रिपोर्ट संक्रमित आई थी। साजिद अली की दूसरी रिपोर्ट चार दिन पूर्व निगेटिव आ गई थी और अब उसकी तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
उन्होंने बताया कि आज (गुरुवार को) ही दूसरे संक्रमित मरीज अनवर अली (50) की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल अभी दोनों मरीजों को चिकित्सकों की निगरानी में क्वारंटाइन में रखा गया है।
डॉ. यादव ने कहा, “हम आश्वस्त हैं कि दोनों संक्रमित मरीज जल्दी ही कोरोना से जंग जीत जाएंगे। यहां बांदा में अब तक तीसरा कोई मरीज कोविड-19 का संक्रमित नहीं पाया गया।”
–आईएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर