नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि खादी केवल एक कपड़ा नहीं बल्कि आंदोलन है जिसे एक अभियान के रूप में आगे ले जाना चाहिए।
मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 36वें संस्करण में कहा, “मैंने पहले भी कहा था कि खादी कपड़ा नहीं बल्कि आंदोलन है, जिसे आगे ले जाना चाहिए।”
मोदी ने कहा कि उन्होंने देखा है कि खादी के प्रति लोगों की रुचि बढ़ी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि खादी की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है जिसके कारण गरीब लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।
उन्होंने कहा, “हमें इस दीवाली खादी उद्योग में लगे लोगों के घरों को रोशन करने के लिए काम करना चाहिए।”
–आईएएनएस

और भी हैं
सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से भेंट, सरकार की नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका