मुंबई अभिनेत्री व पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का कहना है कि उन्हें इस बात पर बहुत गर्व होता है कि योग दुनिया को भारत का उपहार है और यह दुनियाभर के लोगों को लाभ पहुंचा रहा है। मानुषी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा, “योग के अनमोल और अनगिनत स्वास्थ्य लाभ हैं और मुझे गर्व है कि यह दुनिया को भारत का उपहार है। योग दुनिया भर में बहुत से लोगों के लिए एक सहारा बन गया है और उनको कई तरह से लाभ पहुंचाया है।”
उन्होंने सबसे अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने का आग्रह किया।
मानुषी अपनी छरहरी काया का श्रेय योग को देती हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल के दिनों से ही योग उनके जीवन का हिस्सा रहा है।
मानुषी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में अभिनेता अक्षय कुमार संग नजर आएंगी। इस फिल्म से वह बॉलीवुड में आगाज कर रही हैं।
–आईएएनएस
[facebook][follow id=”janmat_samachar” count=”true” ]

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।