चंडीगढ़: चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में सोमवार तड़के झमाझम बारिश हुई जबकि मौसम विभाग द्वारा तूफान की चेतावनी जारी किए जाने के बाद पंजाब और हरियाणा प्रशासन हाई अलर्ट पर है।
मौसम की चेतावनी को देखते हुए हरियाणा में स्कूलों को दो दिन (सोमवार और मंगलवार) तक के लिए बंद कर दिया गया है।
चंडीगढ़ के कुछ निजी स्कूलों को भी दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकांश इलाकों में रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 से 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और कुछ स्थानों पर बारिश हुई।
मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब में सोमवार से बुधवार तक तूफान और इसके साथ ही तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई है।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा