चंडीगढ़ : महिला सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बनने के बाद शहर के एक स्टार्ट-अप ने शुक्रवार को तीन शहरों -चंडीगढ़, पंचकुला व मोहाली- में अपने तरह की पूर्ण रूपेण महिला आधारित ई-कैब सेवा की घोषणा की। इस तरह की नई पूर्ण रूपेण महिला कैब सेवा क्षेत्र में पहली बार शुरू होगी, जिसमें महिला चालक, महिला यात्रियों को सेवाएं देंगी।
फ्यूचर कैब ई-कैब सेवा का परिचालन 15 अगस्त से शुरू होगा।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्टार्ट-अप ने लांच के दिन महिलाओं को मुफ्त सवारी का प्रस्ताव दिया है।
फ्यूचर फियाक्रे प्राइवेट लिमिटेड के परिचालन निदेशक रजत लूथरा ने कहा, “फ्यूचर कैब पहली कंपनी होगी, जो तीनों शहरों में ई-कैब की सेवा प्रदान करेगी। कैब सेवा से यात्रा न सिर्फ सस्ती होगी, बल्कि यह चालकों को बेहतर कमाई देगी। रोचक बात यह है कि रेफरल प्रोग्राम के जरिए चालक 50 कारों का अपना खुद का बेड़ा तैयार करने में सक्षम होंगे।”
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू