पल्लेकेले (श्रीलंका)| भारत के खिलाफ रविवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज दिनेश चांडीमल को बल्लेबाजी के दौरान अंगूठे में चोट लग गई और इस कारण उनके वनडे सीरीज में बाकी बचे दो मैचों से बाहर होने का खतरा बना हुआ है।
उल्लेखनीय है कि पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने श्रीलंका को छह विकेट से मात देकर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
चांडीमल उस समय 25 के स्कोर पर थे, जब हार्दिक पांड्या की गेंद का सामना करते हुए उनके दाएं अंगूठे पर चोट लग गई। हालांकिए उन्होंने बल्लेबाजी करना जारी रखा। ऐसे में वह 36 के स्कोर पर हार्दिक की गेंद पर जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट हो गए।
श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक बयान में कहा कि चांडीमल अपनी चोट को कोलंबो में एक विशेषज्ञ को दिखाएंगे।
भारत के खिलाफ शुरू हुए इस दौरे में चांडीमल श्रीलंका टीम के एकमात्र बल्लेबाज नहीं हैं, जो चोटिल हुए हैं। उनसे पहले असेला गुणारत्ने और नुवान प्रदीप भी चोटिल होने के कारण अपनी टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाए।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया