रायपुर: छत्तीसगढ़ का माना स्थित स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डा अप्रैल महीने से 24 घंटे संचालित होगा।
यह जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन गुरुप्रसाद महापात्रा ने दी।
उन्होंने कहा कि गुवाहाटी, पटना और रांची हवाईअड्डों को भी चौबीसों घंटे संचालित किया जाएगा। चेयरमैन महापात्रा ने वीएनएस से खास बातचीत में कहा कि इन हवाईअड्डों पर यात्रियों की कमी होने के कारण ही इनको चौबीसों घंटे संचालित नहीं किया जा रहा था, जब कि यहां नाइट लैंडिंग की सुविधाएं हैं। 30 हवाईअड्डे ही चौबीसों घंटे संचालित होते हैं।
अब एयर ट्रैफिक में इजाफा होने के चलते इन एयरपोर्ट को 24 घंटे आपरेशनल करके देखा जाएगा। महापात्रा ने कहा कि अप्रैल, 2018 से इन चारों एयरपोर्ट को 24 घंटे के लिए ऑपरेट किया जाएगा।
गौरतलब है कि देश में 125 एयरपोर्ट हैं, जिनमें से सिर्फ 30 एयरपोर्ट ही 24 घंटे के लिए ऑपरेशनल हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा