मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू ने महीनों लंबी फिल्म की शूटिंग और प्रचार की व्यस्तता के बाद अवकाश लिया है और उनका कहना है कि छुट्यिां खुद को तरोताजा रखने के लिए जरूरी हैं।
तापसी के लिए वर्ष 2017 काफी व्यस्त रहा है। इस वर्ष उनकी चार फिल्में – ‘रनिंग शादी’, ‘नाम शबाना’, ‘आनंदो ब्रह्मा’ और ‘जुड़वा 2’ रिलीज हुई हैं।
फिलहाल, उन्होंने काम से अवकाश लिया है।
उन्होंने एक बयान में कहा, “अपनी फिल्म की रिलीज और अगली फिल्म की तैयारी के व्यस्त सप्ताह के बाद कुछ सुकून महसूस करने के लिए मैने छुट्टियां बिताने के लिए स्टॉकहॉम को चुना। स्कैंडिनेविया में इस समय काफी ठंड होती है इसलिए मेरी घूमने की योजना नहीं है, बल्कि मैं आराम करना, विभिन्न व्यंजनों का आनंद लेना और कुछ सुकूनभरे लम्हे जीना चाहती हूं।”
उन्होंने कहा, “छुट्टियां मेरे जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। मुझे लगता है कि तरोताजा होने के लिए काम के पागलपन से दूर होना बहुत जरूरी है। इसलिए मैं नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले छुट्टियां लेती हूं। इससे मुझे अपनी ऊर्जा का भरपूर प्रयोग करने में मदद मिलती है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।