नई दिल्ली: सुपरस्टार आमिर खान अपनी डिजिटल दुनिया को और बड़ा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन के विशेष मौके पर इंस्टाग्राम की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और फेसबुक पर अपना दबदबा बनाने वाले आमिर खान अभी तक इंस्टाग्राम से नदारद थे, लेकिन अब जन्मदिन के मौके पर वह इंस्टाग्राम पर भी अपने प्रशंसकों से जुड़ गए हैं।
वर्तमान में आमिर खान के भारत के साथ-साथ चीन, तुर्की, ताइवान और रूस में भी ढेरों प्रशंसक हैं।
आमिर खान अपनी फिल्मों के साथ न केवल नए बाजारों की तलाश कर रहे हैं बल्कि सभी प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने प्रशंसकों के साथ जुड़े रहने की कोशिश कर रहे हैं।
अभिनेता एक तरफ जहां फेसबुक और ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हैं, वहीं अब इंस्टाग्राम की मदद से आमिर के प्रशंसक उनकी तस्वीरों का दीदार कर सकेंगे।
जोधपुर में ऐतिहासिक फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की शूटिंग में व्यस्त आमिर खान इस साल काम करते हुए अपना जन्मदिन मनाएंगे।
काम में व्यस्त आमिर खान ने अपने प्रशंसकों के साथ जुड़े रहने के लिए एक नया तरीका खोज निकाला है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।