मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता उपेन पटेल ने दक्षिणी फिल्म उद्योग में अपनी द्विभाषी फिल्म ‘बुमेरांग’ को अपने लिए उपयुक्त फिल्म बताया है। यहां रविवार को एक्सपेंडेबल अवॉर्ड में उपेन ने दक्षिणी फिल्म उद्योग में अपने अनुभव और आर. कनन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बुमेरांग’ के बारे में बात की।
उपेन ने कहा, “मैं रोमांचक महसूस कर रहा हूं। मैं शंकर की ‘आई’ के साथ दक्षिणी फिल्म उद्योग में शुरुआत के लिए खुद को भाग्यशाली महसूस करता हूं। इसके बाद मुझे कई प्रस्ताव मिले, लेकिन अच्छे दृष्टिकोण के साथ बड़े निर्देशक के साथ काम करना चाहता था, इसलिए मैं सही परियोजना के लिए इंतजार कर रहा था और ‘बुमेरांग’ मेरे लिए परफेक्ट फिल्म थी।”
उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी अच्छी है और यह थ्रिलर है।
पिछले महीने फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके अभिनेता ने कहा, “निर्माता एक ऐसे कलाकार की तलाश में थे, जो विशिष्ट खलनायक नहीं हो, वे खलनायक को नायक के व्यक्तित्व से मेला खाता दिखाना चाहते थे।”
‘बुमेरांग’ में अथर्वा मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ मेघा आकाश, सतीश, आर जे बालाजी और सुहासिनी मणिरत्नम जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’