नई दिल्ली| अभिनेत्री सोनल चौहा सोनल चौहान न 16 मई यानि कि कल शनिवार को अपना जन्मदिन मनाएंगी, लेकिन वह इसे शानदार तरीके से मनाने के मूड में नहीं हैं। कोविड-19 का हवाला देते हुए सोनल ने आईएएनएस को बताया, “दुनिया इस वक्त जिस मुश्किल घड़ी का सामना करना कर रही, उसे देखते हुए मैं इस साल जश्न मनाने के मूड में बिल्कुल भी नहीं हूं।”
वह आगे कहती हैं, “हर साल मैं इसे अपने करीबी दोस्तों और परिवार संग मनाने के लिए योजनाएं बनाती हूं, लेकिन इस साल यह थोड़ा भिन्न है क्योंकि हर कुछ आभासी तौर-तरीके से होगा। मैं इसे सकारात्मकता के साथ ले रही हूं क्योंकि मैं जानती हूं कि मैं इसे हमेशा याद रखने वाली हूं।”
सोनल वीडियो कॉल के सहारे अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों के सामने केक काटेंगी।
क्या वह अपने जन्मदिन पर दान इत्यादि कर कुछ बेहतर करना चाहेंगी? इस पर सोनल ने कहा, “बात जब डोनेशन की आती है, तो कुछ बेहद ही निजी मुद्दा है और मैं इसे बताकर करने के बजाय चुपचाप करना ज्यादा पसंद करती हूं। मैं बस इतना कहूंगी कि मेरे बस में जितना है, मैं उतना कर रही हूं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।