मुंबई | बॉलीवुड में इस बात को लेकर लंबे अरसे तक चर्चा होती रही है कि अभिनेत्री कटरीना कैफ की मलाइका अरोड़ा के साथ नहीं बनती है, हालांकि दोनों ने इस मामले पर हमेशा गरिमामय तरीके से चुप्पी साधे रखी है। ‘आईबीटाइम्स डॉट को डॉट इन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच तब हुई जब कटरीना ने सलमान खान की बहन अलविरा द्वारा दी गई एक पार्टी में ‘कॉपिड’ कहकर मलाइका के फैशन लेबल का मजाक उड़ाया था।
जाहिर है कि मलाइका को यह अच्छा नहीं लगा।
कहा जाता है कि उस समय सलमान के छोटे भाई अरबाज की पत्नी मलाइका की अलविरा संग इस बात पर बहस हो गई कि उन्होंने पार्टी में कटरीना को क्यों बुलाया था।
कटरीना और सलमान करीबी दोस्त हैं और दोनों ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘मैंने प्यार क्यों किया’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
अरबाज और मलाइका शादी के 18 साल बाद 2016 में अलग हो गए और एक साल बाद दोनों का तलाक हो गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।