जम्मू: पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में सोमवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी और गोलीबारी करनी शुरू कर दी। राजौरी जिले में गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया।
सेना सूत्रों ने कहा कि नौसेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी और गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया।
सूत्रों ने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तानी गोलीबारी का करारा जवाब दे रही है।
सूत्रों ने कहा कि आज तड़के करीब 3.30 बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से फायरिंग की और मोर्टार से गोले दागे।
उन्होंने कहा, “सुबह लगभग 5.30 बजे फिर से पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन किया। दोनों सेक्टरों में भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।”
पाकिस्तान दोनों देशों के बीच अक्टूबर, 2003 में द्विपक्षीय संघर्षविराम समझौते पर हस्ताक्षर होने के बावजूद नियंत्रण रेखा पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन करता रहा है।
–आईएएनएस
[facebook][follow id=”janmat_samachar” count=”true” ]

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी